आगरालीक्स… आगरा से आप ट्रेन के एसी कोच में सफर कर रहे हैं, आपकी पास की बर्थ पर क्रिमनल हो सकता है। इसे लेकर आगरा में छह राज्यों के जीआरपी अधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा की गई। बुधवार को सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में अपराध की रोकथाम और ट्रेनों में सुरक्षित सफर पर आपसी सामांजस और क्राइम के बदले तरीके को देखते हुए जीआरपी अधिकारियों ने रणनीति बनाई।
सर्किट हाउस में आयोजित बैठक के बाद अपर पुलिस महानिदेशक बीके मौर्य ने कहा कि ट्रेनों में चोरी और लूट की वारदात के लिए बदमाश एसी कोच में रिजर्वेशन कराकर सफर करते हैं, जिससे उन पर शक ना हो, एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों संग बदमाश लूट करते हैं। पिछले दिनों मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में एसी में रिजर्वेशन कर सफर करने वाले गैंग पकडे गए है। ये बडी वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
स्टेशनों पर भी बढाई जा रही सुरक्षा
बैठक में स्टेशनों की सुरक्षा और यात्रियों के साथ ही बाहरी लोगों पर नजर रखने पर भी विचार विमर्श किया गया। रेलवे पुलिस अपराध की रोकथाम के लिए बडे स्तर पर प्लानिंग कर रही है, ट्रेन और स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्तिओं को देखते ही उनसे पूछताछ करने के साथ ही सख्ती से पेश आ रही है।