Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स Record 136 mm rain in Agra in 48 hours, one killed several injured
बिगलीक्स

Record 136 mm rain in Agra in 48 hours, one killed several injured

90

house
आगरालीक्स
 ….आगरा में 48 घंटे में  रिकॉर्ड 136 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जुलाई महीने में अभी तक 300 एमएम बारिश हो चुकी है। बारिश के कहर से एक की मौत हो गई, दंपति सहित एक दर्जन लोग घायल हैं। वहीं, कई मकान ढह गए हैं। कई कॉलोनी के लोग घर छोडकर चले गए हैं, उनके घरों में पानी भरा हुआ है और मकानों में दरार हो गई है।
शनिवार से शुरू हुई बारिश रविवार शाम को बंद हुई। इस दौरान रिकॉर्ड 136 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, हर साल जुलाई में 200 एमएम बारिश रिकॉर्ड की जाती है, लेकिन 17 जुलाई तक 300 एमएम बारिश हो चुकी है।
एक बच्चे की मौत, दंपति घायल
खंदौली के सोरई में मकान ढह जाने से तीन बच्चे दब गए, इसमें से एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, सदर के नोलक्खा में मकान की दीवाल गिर गई, इसमें प्रमोद उनकी पत्नी कविता पांच वर्षीय बेटा करन सहित सात लोग दब गए। गंभीर हालत में इन्हें एसएन में भर्ती किया गया है। वहीं, कई गांवों में मकान ढह जाने से लोग घायल हुए हैं।
r 2घरों में पानी, छत पर काटनी पडेगी रात
सदर क्षेत्र की मीरा बिहार कॉलोनी में पानी भर गया है, सैकडों घर डूब गए हैं। इसके चलते लोगों को छत पर रात गुजरानी पड रही है। कई घरों में दरार आ गई है। लगातार हो रही बारिश का कहर बरपने लगा है। खंदौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सराय रुपा की दीवाल ढह गई। ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह दीवाल ढह गई है। घरों में पानी भरने पर लोग बाहर निकल आए हैं।

यमुना में बढा जलस्तर, झरना नाले में बाढ
बारिश से यमुना का जलस्तर भी बढने लगा है। वहीं यमुना पार क्षेत्र में झरना नाले में तेज बहाव के साथ पानी बढने से खेत जलमग्न हो गए हैं। इससे आस पास के खेतों में पानी भर गया है और पानी का बहाव तेज होता जा रहा है।

रेल यातायात बाधित

कैंट स्टेशन से 15 किमी दूरी पर दिल्ली मुम्बई ट्रैक धंस गया। सुबह 3.30 बजे जाजऊ (सैंया) स्टेशन से पहले के नीच गिट्टी सरकने से हुए इस हादसे की खबर मिलते ही रेलवे में हड़कंप मच गया। ट्रैक से थोड़ी देर पहले ही आगरा से ग्वालियर की ओर जाने वाली दादर एक्सप्रेस (11058) और ग्वालियर से आगरा की और वाली पातालकोट एक्सप्रेस गुजरी थी। खराब ट्रैक पर गुजरने से वे बाल-बाल बच गईं।
बारिश से रेल यातायात भी बाधित हुआ है, आगरा दिल्ली रूट पर कई जगह पर ट्रेनें खडी हुई हैं। वहीं, बारिश के चलते बसें भी जगह जगह पर फंसी हुई हैं। बारिश से सडकों पर जलभराव हो गया है, इससे निकलना मुश्किल है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura Live News: Pregnant Girl friend killed by Man & His friend, Arrested in Police encounter, Video

मथुरालीक्स… Mathura News: वृंदावन घूमने आई गर्भवती गर्लफ्रेंड की उसके ब्वायफ्रेंड ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Pit hole in 12 road after 6 Month, Found in Third Party survey

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लाखों रुपये से बनीं 12 सड़कें छह...

बिगलीक्स

Obituaries of Agra on 22nd April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman stop marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स..Agra News: . आगरा में रिलेशनशिप में रह रही युवती के हंगामा...

error: Content is protected !!