आगरालीक्स…. आगरा में रविवार को ताजमहल देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है, लंबी लाइन लगी हुई है, शनिवार को रिकॉर्ड पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया था।
आगरा में शनिवार के बाद रविवार को भी पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। देश भर से पर्यटक ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंच गए हैं, इससे ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट के प्रवेश द्वार पर पर्यटकों की लंबी लाइन लगी हुई है। लाइन में पर्यटकों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, इसके बाद नंबर आ रहा है।

क्रिसमस पर शनिवार और आज रविवार के चलते भीड़
शनिवार को क्रिसमस और उसके अगले दिन रविवार की छुटटी के चलते लोग वीकएंड पर ताजमहल का दीदार करने के लिए आ रहे हैं। शनिवार को रिकॉर्ड 34 हजार पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया। आगरा किला सहित अन्य स्मारकों पर भी पर्यटकों की भीड़ लगी रही। रविवार को भी सुबह से ही पर्यटकों की लंबी लाइन स्मारकों के बाहर लगी हुई है, ताजमहल का दीदार करने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आगरा आए हैं।
नए साल पर भी उमड़ेगी भीड़
ताजमहल पर नए साल पर भी भीड़ उमड़ेगी, एक जनवरी का शनिवार है, इसके अगले दिन दो जनवरी को रविवार है। ऐसे में नए साल पर वीकएंड होने से पर्यटकों की भीड़ अधिक रहेगी, पर्यटकों की संख्या बढ़ने से वाहनों का लोड भी बढ़ रहा है। इससे यमुना किनारा रोड पर जाम लगा रहता है।