नईदिल्लीलीक्स… गैस सिलेंडरों की कीमतों में कमी। पांच किलो के गैस सिलेंडरों के दाम भी घटाए गए।
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर में 30.50 रुपये घटाए
सरकारी तेल कंपनियां हर माह की पहली तारीख को रसोई गैस के दामों की समीक्षा करती हैं। आज एक अप्रैल को हुई समीक्षा में 19 किलो वाले कॉमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम 30 रुपए 50 पैसे घटाए गए हैं।
पांच किलो वाला सिलेंडर भी सस्ता
पांच किलो वाला सिलेंडर भी सस्ता हुआ है, इसकी कीमतों में सात रुपये पचास पैसे की कमी की गई है।
घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई कमी नहीं
दूसरी ओर 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।