आगरालीक्स.. आगरा में अनलॉक 4 में पाबंदी हटने जा रही है, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च खुल जाएंगे, ताज खुलेगा, स्कूल अभी छात्रों के लिए नहीं खुलेंगे। स्कूल बंद रहेंगे, स्कूल में नौंवी से 12 वीं तक के छात्र मार्गदर्शन के लिए भी नहीं जा सकेंगे।
आगरा में अनलॉक 4 में 188 दिन बाद ताजमहल और आगरा किला पर्यटकों के लिए खुल जाएगा, ताजमहल में एक दिन में पांच हजार पर्यटक और आगरा किला में एक दिन में 2500 पर्यटक दीदार कर सकेंगे।
स्कूल रहेंगे बंद
अनलॉक 4 में 21 सितंबर से छात्रों के लिए स्कूल नहीं खुलेंगे, देश भर में नौंवी से कक्षा 12 तक के छात्रों के लिए शिक्षकों से मार्गदर्शन के लिए स्कूल खोलने की अनुमति दी गई है, यूपी में कोरोना के केस तेजी से बढ रहे हैं इसलिए यहां अभी स्कूल छात्रों के लिए नहीं खुलेंगे।
मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च खुल जाएंगे
21 सितंबर से देश भर में धार्मिक स्थल मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च श्रदधालुओं के लिए खोले जाने हैं, हालांकि यूपी में कोरोना के केस तेजी से बढे हैं ऐसे में अभी स्थित स्पष्ट होनी है।