आगरालीक्स.. आगरा में स्कूल की फीस और शिक्षकों को स्कूल प्रबंधन द्वारा सैलरी ना दिए जाने पर डीएम प्रभु एन सिंह ने डीआईओएस और बीएसए को निर्देश जारी किए हैं कि जरूरतमंदों को बच्चों की फीस जमा करने के लिए दो महीने का समय दिया जाए।
आगरा में स्कूल की फीस को लेकर घमासान मचा हुआ है, कई एसोसिशन स्कूल की फीस माफ करने की मांग कर रही हैं, वे ऐसे अभिभावक जिनकी नौकरी छूट गई है और व्यवसाय ठप है, उन्हें स्कूल की फीस जमा करने में परेशानी हो रही है। जिला अधिकारी कार्यालय में स्कूल की फीस को लेकर प्रार्थना पत्र आ रहे हैं।
स्कूल की फीस जहमा करने के लिए दो महीने का समय
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डीएम ने की फीसडीआईओएस और बीएसए को आदेश जारी किए हैं कि ऐसे अभिभावक जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, उन्हें स्कूल की फीस जमा करने के लिए दो महीने की मोहलत दी जाए, इनसे लेट फीस भी ना ली जाए।
शिक्षकों की तनख्वाह दें स्कूल प्रबंधन
यह भी कहा है कि तमाम स्कूलों में शिक्षकों की सैलरी नहीं दी गई है, स्कूल प्रबंधन शिक्षकों की सैलरी दे।