आगरालीक्स ..आगरा में आप अपनी पसंद के स्वादिष्ट भोजन के साथ उंगली भी चाटने लगेंगे, कॉकटेल्स को देख मुंह में पानी आ जाएगा, यह सब आपको डी डिलीसिया रेस्टोरेंट में मिलेगा। ताजमहल के पास होटल कॉर्टियार्ड बाई मैरियड के पास शुक्रवार को डी डिलीसिया रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया गया।

पर्यटकों के साथ ही शहरवासी अपने परिवार के साथ यहां इंडियन इटेलियन चाइनीज, थाई और मेक्सिकन खाने का आनंद ले सकेंगे। एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शेफ जेके का कहना है कि रेस्टोरेंट में आपको दुनिया के अलग अलग देशों की डिश मिलेंगी, इन डिश के सलेक्शन में स्वाद का भी ध्यान रखा गया है। मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश सबलोक का कहना है कि एक अलग कांसेप्ट के साथ रेस्टोरेंट खोला गया है।