आगरालीक्स.. आगरा में एससी एसटी एक्ट में बिना जांच के गिरफ्तारी के विरोध में न्याय यात्रा निकाली जाएगी, दो अक्टूबर गांधी जयन्ती के मौके पर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में न्याय यात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त ने महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में आयोजित बैठक व राष्ट्रीय अधिवेशन के पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में दी। राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव व राष्ट्रीय प्रांतीय पदाधिकारियों की घोषणा के साथ एससीएसटी एक्ट के विरोध में सर्व समाज का खुला अधिवेशन भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें शहर की दर्जन भर से अधिक सामाजिक संस्थाएं भाग लेंगी। शहर का प्रत्येक नागरिक इसमें आ मंत्रित है।
अधिवेश में अखिल भारतीय वैस्य एकता परिषद व ट्रेडर्स एंड इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के देश भर के पदाधिकारी भाग लेंगे। जिसमें प्रातः 10-12 बजे तक चुनाव व द्वितीय सत्र में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक सर्व समाज का खुला अधिवेशन होगा। डॉ. सुमन्त गुप्ता ने बताया कि वैश्य समाज को भी आर्थिक आधार पर आरक्षण मिलना चाहिए। प्रदेश व केन्द्र सरकार से मंडी शुल्क समाप्त करने 60 वर्ष के बाद व्यापारी वृद्धावस्ता पेंशन, जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों की बीमा राशि लाख रुपए करने, जीएसटी की दरों में संशोधन जैसे कई प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। परिषद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि 12 दिसम्बर से 30 दिवसीय न्याय यात्रा का कानपुर से प्रारम्भ होकर 13 जनवरी को आगरा से होते हुए मथुरा में समापन होगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक रवि प्रकाश अग्रवाल, कोऑर्डिनेटर विनय अग्रवाल, सहसंयोजक मुरारीलाल गोयल व मुरारीप्रसाद अग्रवाल, दिनेश बंसल कातिब, वीरेन्द्र गुप्ता, विनोद अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राजेश जैसवाल, राकेश गुप्ता, केएम सिंघल, कृष्ण कुमार गोयल, सुमन गोयल, प्रवीन अग्रवाल, चेतन आदि मौजूद थे।