आगरालीक्स …ये क्या हो रहा है, आगरा में पीएनबी से रिटायर बुजुर्ग दंपती का दर्द, आंसू नहीं हो रहे बंद। बेटे ने घर से निकाला, पांच दिन तक सड़क पर घूमते रहे। ( Retire PNB Manager with wife reaches old age home after abuse by Son & His wife in Agra )
आगरा के मारुति एस्टेट फेस टू के रहने वाले पीएनबी से रिटायर बैंक मैनेजर उत्तम सिंह, पत्नी संघमित्रा के साथ सोमवार को रामलाल वृद्धाश्रम पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुजुर्ग उत्तम सिंह ने अपना दर्द बयां किया, कहा कि दो जुलाई को पेंशन लेकर आए थे। बेटे ने पेंशन ले ली, इसके बाद घर से निकाल दिया।
पांच दिन तक सड़क पर रहे, डायबिटीज और बीपी की बीमारी
दो जुलाई को बुजुर्ग दंपती को बेटे ने घर से निकाल दिया, इसके बाद वे पांच दिन तक सड़क पर रहे, शर्म के कारण रिश्तेदारों को नहीं बताया। उत्तम सिंह को डायबिटीज है और बीपी की भी समस्या है, ऐसे में उन्हें पांच दिन तक सड़क पर रहना पड़ा। उन्होंने बताया कि छोटे बेटे ने घर पर क्लेश के चलत सुसाइड कर लिया था। एक बेटा है, बहू बेटे इससे पहले भी चार बार घर से निकाल चुके हैं। दोनों दंपती अब रामलाल वृद्धाश्रम में हैं।