आगरालीक्स …आगरा में तीसरी मंजिल से गिरकर रिटायर अधिकारी की मौत, मौत ने लोगों को हिला दिया है, उनकी बुजुर्ग पत्नी का बुरा हाल है। उनके दोनों बेटे आगरा से बाहर रहते हैं।
आगरा के कमला नगर के ए ब्लॉक में 65 वर्षीय प्रबल प्रताप सिंह अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। बुधवार सुबह 10 30 बजे प्रबल प्रताप अपनी पत्नी को साथ लेकर तीसरी मजिल पर गए। पत्नी को धूप में बिठा रहे थे, इसी दौरान चक्कर आ गए, उल्टी हुई। वह रैलिंग पकड़कर उल्टी कर रहे थे। वे तीसरी मंजिल से नीचे आकर गिरे। मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसियों ने बेटों को सूचना दी। रिश्तेदारों को बताया। उनकी पत्नी की हालत किसी से देखी नहीं जा रही है।
उनके दो बेटे हैं, एक दिल्ली और दूसरा मुंबई में नौकरी करता है।
पत्नी को डिस्चार्ज कराकर लाए थे घर
प्रबल प्रताप सिंह रिटायर अधिकारी हैं, उनकी पत्नी की तबीयत खराब थी और दिल्ली में इलाज चल रहा था। वे कुछ दिन पहले ही पत्नी को दिल्ली के हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कराकर लाए थे। उनके साथ ही घर में रह रहे थे।
दो बेटे, दोनों की बाहर
प्रबल प्रताप सिंह के दो बेटे हैं। एक दिल्ली और दूसरा मुंबई में नौकरी करता है। वे पति पत्नी दोनों की कमला नगर में रह रहे थे।