आगरालीक्स.. आगरा पहुंचे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस ने अपनी महिला मित्र संग ताजमहल का दीदार किया, आगरा को कारोबारी संभावनाओं की नजर से देखा।
अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस भारत आए हुए हैं, वे मंगलवार दोपहर में आगरा पहुंची। यहां उन्होंने अपनी महिला मित्र महिला मित्र लॉरेन सांचेज के साथ ताजमहल का दीदार किया। जेफ बेजोस ने ताजमहल के संगमरमरी हुस्न और पच्चीकारी के बारे में जाना, ताजमहल से यमुना को भी देखा, उन्होंने अपनी महिला मित्र के साथ फोटो कराए।

ताजमहल में कराए फोटो
अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस ने महिला मित्र लॉरेन सांचेज का साथ फोटो कराए। ताजमहल को देखते हुए दोनों की खूबसूरत लग रहे थे, वे काफी देर तक ताजमहल में रहे।
घूमने के बाद 1994 में शुरू की अमेजन डॉट कॉम
अमेजन डॉट कॉम के संस्थापक सीईओ जेफ बेजोसे ने 1994 में न्यूयॉर्क से लेकर सिएटल तक यात्रा करने के बाद अमेजन डॉट काम की स्थापना की। अमेजन की शुरूआत उन्होंने अपनी गैरेज से की। फॉब्र्स की सूची में 2018 में दुनिया के सबसे ज्यादा मरीज की सूची में पहले नंबर पर जेफ बेजोस थे।
आगरा में कारोबारी संभावनाओं पर नजर
जेपफ बेजोस भारत यात्रा पर आए हुए हैं, वे विभिन्न शहरों का भ्रमण कर रहे हैं, इस दौरान उनकी नजर कारोबारी संभावनाओं पर रहती है। यहां देश विदेश से पर्यटक आते हैं, दुनिया का हर व्यक्ति एक बार ताजमहल का दीदार करना चाहता है। इस लिहाज से आगरा में क्या संभावनाएं हो सकती हैं, इस नजर से वे भ्रमण कर रहे हैं।
