आगरालीक्स… आगरा में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के चेयरमैन डॉ प्रभात कुमार जीआईसी आगरा के टॉपर हैं, उन्होंने अपने पिता के नाम से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर को 20 20 हजार रुपये की छात्रव्रत्ति देने की घोषणा की। डॉ प्रभात कुमार 1973 में जीआईसी आगरा के हाईस्कूल के टॉपर रहे हैं।
सोमवार को जीआईसी, आगरा में आयोजित ‘कदम लक्ष्य की ओर…’ में मुख्य अतिथि आए यूपीपीएससी के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार ने छात्रों के साथ संवाद किया। कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए योजना बनाएं। सफलता पाने के लिए जरूरी है कि दृढ़ निश्चय और एक लक्ष्य निर्धारित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य की योजनाओं को बनाओ। उन पर पूरा ध्यान केंद्रित करो। जीवन में खुश रहना बहुत जरूरी है। इससे भविष्य की योजनाओं का क्रियान्वयन करने में आसानी रहती है।
यूपीपीएससी के अध्यक्ष डॉ प्रभात कुमार ने जीआईसी के दो छात्रों को छात्रवृत्ति देने की घोषणा की। हर साल अपने पिता के नाम से हाईस्कूल और इंटमीडिएट के टॉपर को 20000-20000 रुपए की छात्रवृत्ति देने की घोषणा की।