आगरालीक्स… आगरा में रिवर कनेक्ट की टीम ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को यमुना में जहाज और नाव चलाने के वायदे को अनूठे अंदाज में याद दिलाया, टीम ने कागज़ की, थर्मोकोल, प्लाईवुड की नावें बनाई थी, एक बड़ा जहाज लोहे का तैयार किया. यह कार्यक्रम एत्माउद्दौला व्यू पॉइंट पार्क आरती स्थल से यमुना में छोडा गया।
रिवर कनेक्ट अभियान के ब्रज खंडेलवाल ने बताया की दो वर्ष पूर्व श्री नितिन गड़करी ने दिल्ली फेरी सर्विस और द्वारा टूरिस्ट्स को लाने का आश्वाशन दिया था. आज तक इस दिशा में ढेले भर कार्य नहीं हुआ है. यमुना भक्तों ने गड़करी जी को अपना वायदा याद दिलाने के लिए आज यमुना में नावें उतारी।
कार्यक्रम को देखने के लिए यमुना किनारा रोड पर काफी लोग जुटे रहे.
कार्यक्रम में भाग लेने वाले थे: डॉ देवाशीष भट्टाचार्य, पंडित जुगल किशोर, दीपक राजपूत, राहुल राज, प्रशांत, अभिनव श्रोत्रिय, पद्मिनी अय्यर, ज्योति खंडेलवाल, विशाल झा, पूर्व विधायक सतीश चंद्र गुप्ता विभव,शैलेन्द्र नरवार, रंजन शर्मा, शाहतोष गौतम, जगन प्रसाद तेहेरिया, प्रशांत, शीलेश शर्मा अधिवक्ता, विकास शर्मा, हुतेन्द्र पाल सिंह, नरेश पारस, राजीव , मोहन, सुवि गुप्ता, अनिल मेहता।
यमुना आरती हुई

सभी ने एक सुर से मांग की पूरे साल यमुना नदी में अविरल जल प्रवाह बना रहे, डाउनस्ट्रीम में बैराज बने, राष्ट्रीय नदी नीति घोषित हो, और 1994 का यमुना जल बंटवारा समझौता की पुनर्समीक्षा की जाए ताकि आगरा मथुरा को पूरा पानी मिले।
एक प्रस्ताव में गड़करी जी से आग्रह किया की अपने वायदे में मुताबिक शीघ्र यमुना में स्टीमर सर्विस शुरू कराएं।