Friday , 5 December 2025
Home agraleaks RLD chief met martyr’s family#agranews
agraleaksटॉप न्यूज़देश दुनियापॉलिटिक्सबिगलीक्ससिटी लाइव

RLD chief met martyr’s family#agranews

आगरालीक्स… पुलवामा हमले में शहीद के परिजनों से मंगलवार को रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मुलाकात की। कहा कि सरकार सभी मांगों को सात दिन में पूरा करें नहीं तो….

परिवार से की मुलाकात
रालोद मुखिया जयंत चौधरी मंगलवार को आगरा आए। वह सीधे कहरई पहुंचे। वहां पुलवामा हमले में शहीद कौशल किशोर रावत के परिवार से मुलाकात की। वीरनारी ममता रावत ने उन्हें बताया कि पति के शहीद होने के बाद सरकार ने जो वायदे किए, उनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ। आरोप लगाया कि जब वह रविवार को मुख्यमंत्री से मिलने जा रही थीं, तो उन्हें रोक लिया गया। यह बताते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए। कहा कि अभी तक स्कूल का ही नाम शहीद के नाम पर रखा गया है।

जयंत बोले— मांगे पूरी नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन
जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार ने वीरनारी से जो अभद्रता की, वह शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि परिजनों के सभी मांगे पूरी की जाएं। जमीन दी जाए। अगर सात दिन में मांगे पूरी नहीं हुई तो रालोद कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। भाजपा शहीदों का ख्याल नहीं रख रही है।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: IMA, Agra office bearer post resign on Whatsapp Group#Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में डॉक्टरों की संस्था आईएमए में डॉक्टर के...

बिगलीक्स

Agra News: 83 year old NRI Woman purse full with 4000 Dollar & Rs 20000 snatched, Video#Agra

आगरालीक्स …Agra News: दुस्साहस, आगरा में कार में पंक्चर बता दिल्ली एयरपोर्ट...

बिगलीक्स

Agra News: DBRAU, Agra Four Exam Center cancel, New Center list#Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि की परीक्षा में सामूहि​क नकल...

बिगलीक्स

Agra News: Woman complaint against Businessman#Agra

आगरालीक्स आगरा में युवती ने कारोबारी पर शादी का झांसा देकर शोषण...

error: Content is protected !!