आगरालीक्स…(16 November 2021 Agra News) आगरा की हवा धीरे—धीरे हो रही ठीक. आसमान पर छायी धुंध छटने लगी है. सर्दी बढ़ी. पढ़ें क्या है शहर का एक्यूआई
खतरनाक स्तर से निकली आगरा की हवा
दीपावली से जहरीली हुई शहर की हवा में अब सुधार होने लगा है। हवा हालांकि अब भी अनहेल्दी श्रेणी में है लेकिन खतरनाक स्तर से बाहर निकल आयी है। दूसरी ओर शहर में सर्दी तेज हो गयी है। शहर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। शहर की आबोहवा में सुधार होने के साथ ही शहर के आसमान पर छायी धुंध छट गयी है। आसमान पूरी तरह साफ हो गया है। आज सुबह साढ़े नौ बजे शहर का एक्यूआई 194 था जो कि अनहेल्दी थी। हालांकि शहर में कई जगह एक्यूआई 200 से अधिक था। आवास विकास कालोनी की हवा निरंतर सबसे ज्यााद खराबी बनी हुई है। वहां का एक्यूआई आज सुबह 271 था। ताजमहल के आसपास की हवा प्रदूषित है। शाहजहां गार्डन का एक्यूआई आज सुबह 260 था। दयालबाग क्षेत्र का एक्यूआई 256 तथा संजय प्लेस का एक्यूआई 232 रहा।
सर्दी बढ़ी, तापमान हुआ कम
हवा के स्तर में सुधार होने के साथ शहर में सर्दी बढ़ रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री दर्ज किया। आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम होगा जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहेगा जोकि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम होगा।