आगरालीक्स.. आगरा की विजय नगर कॉलोनी में सजने जा रही जनकपुरी में विकास कार्य न होने से लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने मेयर और विधायक के खिलाफ नारेबाजी की, पार्षद के घर का घेराव किया। इसके बाद सडक पर बैठ गए और जाम लगा दिया। मेयर नवीन जैन ने जनकपुरी क्षेत्र का निरीक्षण कर विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया है, इसके बाद स्थानीय लोग शांत हुए।
मेयर नवीन जैन ने आक्रोशित लोगों को शांत किया और क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी लाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनकपुरी महोत्सव हर बार की तरह भव्य होगा और क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।