
बरेली डिपो की बस आगरा से सवारियां लेकर शनिवार रात 12 बजे बरेली के लिए चली, बस में 15 20 सवारियां थी। एत्मादपुर पर तहसील चौराहे के पास अनियंत्रित होकर बस डिवाइडर पर चढ गर्ठ और हाईवे पर पलट गई। बस के पलटने से हाईवे पर चीख पुकार मच गई, स्थानीय लोग और पुलिस भी पहुंच गई। बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, कुछ लोगों को चोट आई हैं। बस ड्राइवर और कंडक्टर बस पलटने के बाद बाहर निकल आए, सवारियों के बाहर निकलने के बाद दूसरी गाडी से उन्हें रवाना किया गया।
हाईवे पर बर्निंग कार
आगरा अलीगढ हाईवे पर शनिवार रात को बर्निंग कार से खलबली मच गई। खंदौली के पास चलती कार से आग की लपटें तेज होती गई, इस पर कार सवारों ने बमुश्किल जान बचाई, कुछ ही देर में कार जलकर स्वाह हो गई।
ट्रांस यमुना कॉलोनी एक ब्लॉक निवासी वीरेंद्र अग्रवाल रेलवे में ठेकेदार हैं, शनिवार रात को वह अपनी कार से बरेली के लिए निकले। उनके साथ भांजा पिंटू भी था, उन्हें ठेके से संबंधित कार्य के लिए रविवार को बरेली पहुंचना था, इसलिए रात में कार से वहां के लिए रवाना हुए। आगरा अलीगढ हाईवे पर बगलघूसा के पास चलती कार में आग लग गई, कुछ ही देर में आग की लपटें तेज होती गई, इसे देख वीरेंद्र अग्रवाल और पिंटू कार से उतर आए और दूर जाकर खडे हो गए। सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम पहुंच गई। मगर, तब तक कार जलकर स्वाह हो चुकी थी। कार की हालत को देख लोगों के होश उड गए, जिस तरह से कार जली है उसमें बैठे लोगों की जान बचना मुश्किल था।
Leave a comment