आगरालीक्स …आगरा में दिनदहाडे एक बडे कारोबारी की कोठी में बदमाशों का धावा, पत्नी और बेटे को बंधक बनाकर लाखों की लूट, पुलिस छानबीन में जुटी।
आगरा के विभव नगर में कोल्ड स्टोरेज संचालक जयवीर परिहार रहते हैं, मंगलवार दोपहर में उनके घर में पत्नी और बेटे थे। उनके घर पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने कोल्ड स्टोरेज संचालक जयवीर परिहार की पत्नी और बेटे को बंधक बना लिया, बेटे की कनपटी पर तमंचा रखकर अलमारी का ताला खुलवा लिया।
25 लाख कैश लूट कर फरार
बताया जा रह है कि कोल्ड स्टोरेज संचालक से बदमाश 25 लाख रुपये कैश लूटकर फरार हो गए, बदमाशों के जाने के बाद जयवीर परिहार की पत्नी ने शोर मचाया, पडोसियों ने उन्हें बाहर निकाला। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
कोल्ड स्टोरेज में रखे जा रहे हैं आलू, रहता है कैश
आलू की खुदाई के बाद उन्हें कोल्ड स्टोरेज में रखा जा रहा है, साथ ही व्यापारी भी आलू की खरीद कर रहे हैं। इसके चलते कोल्ड स्टोरेज संचालक जयवीर परिहार के घर पर कैश था, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है, कैश के बारे में किसे जानकारी थी, किस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया। इसकी छानबीन की जा रही है।
इंटरनेट फोटो
Leave a comment