आगरालीक्स …आगरा की पॉश कॉलोनी में मैरिज होम से दूल्हा के फूफा से बदमाश ज्वैलरी और कैश से भरा बैग लूटकर फरार हो गए, बाइक सवार बदमाशों की छानबीन में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।
आगरा के कमलानगर के डी ब्लॉक से में सीताराम कॉलोनी बल्केश्वर निवासी राकेश अग्रवाल के बेटे पीयूष की बारात शुरू हुई, बारात को अग्रसेन सेवा सदन मुगल रोड पहुंचना था। सेवा सदन से पहले 638 बी ब्लॉक के पास दूल्हे के फूफा अमीरचंद निवासी त्रिवेणी नगर, कमला नगर के हाथ से बैग छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गया। बाइक सवार बदमाशों को पकडने लिए वे शोर मचाते, इससे पहले ही बदमाश गायब हो चुके थे।
पार्षद के रिश्तेदार की शादी
भाजपा पार्षद संजय अग्रवाल के रिश्तेदार की शादी थी, बारात उनके घर से
शुरू हुई, लूट की सूचना पर रिश्तेदारों के साथ ही स्थानीय लोग भी आए गए, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
13 जून को हुई लूट
आगरा में दिनदहाडे बाइक सवार बदमाशों ने ज्वैलर को गोली मार कर सोने चांदी से भरे बैग को लूट लिया। कारोबारी का निजी अस्तपाल में इलाज चल रहा है।
मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे गढ़ी ख्याली (सादाबाद) निवासी पदम सिंह पुत्र हरदम सिंह किनारी बाजार स्थित रिषभ ज्वैलर्स से करीब आठ किलो चांदी लेकर अपने गांव ले जा रहा था। उसका चांदी के घुंघुरू बनाने का काम है। पदम ने बताया कि करीब साढ़े तीन बजे कैलाश पुल पर चढ़ते ही बदमाश पीछे लग गए। दो बदमाश पुल पर पहले से अपाचे बाइक पर खड़े थे। तभी एक नीले रंग की अपाचे पर आए दो बदमाशों ने पीछे से गोली चलाई। गोली उसके सीधे हाथ पर लगी। वह बाइक से गिर गया। बदमाश आए उसके कमर में बंधी चांदी की पोटली को खोलकर ले गए। बदमाशों के जाने के बाद उसने मोबाइल से अपने भाई को सूचना दी। पुल से गांव के सुरेंद्र सिंह गुजर रहे थे। उन्होंने पुलिस को सौ नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने उपचार के लिए निजी अस्पताल भेज दिया
15 मई को हुई लूट
आगरा में भीड़भाड़ वाले बाजार में ज्वेलर को गोली मारकर बदमाश लूट कर फरार हो गए। जेवेलर को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।
आगरा के रूनकता में सोमवार रात साढे आठ बजे भीडभाड वाले बाजार में ज्वैलर दिनेश अग्रवाल अपने शोरूम को बंद कर जा रहे थे। उनके एक हाथ में कैश और ज्वैलरी का थैला लगा हुआ था। इसी दौरा दो बाइक पर छह बदमाश आए, उन्होंने बैग छीना, विरोध करने पर बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने एक के बाद एक तीन गोली चलाई, इसमें से एक गोली दिनेश अग्रवाल के पेट और एक पैर में लगी। उन्हें आगरा के सिनर्जी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।