आगरालीक्स…(20 December 2021 Agra News) आगरा में दुकान से मोबाइल चोरी करने वाले बदमाश को 12 घंटे में पुलिस ने पकड़ लिया. कब्जे से चोरी के 27 फोन और 10 ईयरफोन बरामद…
12 घंटे में पकड़ा गया बदमाश
दुकान से मोबाइल आदि सामान चोरी करने की घटना का मात्र 12 घंटे में सफल अनावरण करते हुए #थाना_खंदौली पुलिस टीम ने चोरी करने वाले शातिर चोर जाबुद्द्दीन उर्फ जाबू को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इसके पास से चोरी के 27 फोन, 10 ईयर फोन व अन्य सामान बरामद किए हैं. बता दें कि रविवार को जाविद पुत्र शकूर खां निवासी रामनगर थाना खंदौली ने सूचना दी कि उसकी मलूपुर चौराहे के पास हाथरस रोड पर स्थित मोबाइल सेल्स व रिपेयरिंग की दुकान से बीतीरात अज्ञात चोर ने ताला तोड़कर करीब 20 पुराने व 7—8 नये मोबाइल, ईयरफोन, डाटा—केबिल, चार्जर आदि चोरी कर लिए हैं.

थाना पुलिस बीती रात चेकिंग कर रही थी. मुखबिर द्वारा सूचना दी कि मलूपुर चौराहे के पास स्थित दुकान से मोबाइल चोरी करने वाला अभियुक्त मई चौराहे के पास बाबूलाल गली के बाहर खड़ा है. इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसको अरेस्ट कर लिया.