Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Roger Industries Limited expressed gratitude to the Agra Police Commissionerate for uncovering the theft of Rs 7.70 crore in three days
आगरा

Roger Industries Limited expressed gratitude to the Agra Police Commissionerate for uncovering the theft of Rs 7.70 crore in three days

489

आगरालीक्स…आगरा की रोजर फैक्ट्री में 7.70 करोड़ की चोरी के खुलासे और तीन शातिरों को अरेस्ट करने वाली टीम की प्रशंसा. रोजर इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने जताया आभार

आगरा की थाना सिकंदरा स्थित रोजर इंडस्ट्री लिमिटेड में 7.70 करोड़ की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो सगे भाई समेत चोरी के तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है. इनमें एक भाई फैक्ट्री में ही लंबे समय से सुपरवाइजर के पद पर था. पुलिस ने इनके कब्जे से 66,33,980/- रूपये नगद 3.800 किलोग्राम पीली धातु मय डायमंड ज्वैलरी 5.500 किलोग्राम सफेद धातु बरामद की है. इसकी अनुमानित कीमत लगभग 7.70करोड़ रुपये है.

रोजर इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड की ओर से आगरा कमिश्नरेट पुलिस द्वारा प्रदर्शित उत्कृष्ट, त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही के लिए अपना गहरा आभार एवं प्रशंसा व्यक्त की गई है. निदेशक दीपक बुद्धिराजा ने आभार जताते हुए कहा कि यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि “धन्यवाद” शब्द आपके द्वारा किए गए असाधारण कार्य के लिए अपर्याप्त प्रतीत होता है. पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के कुशल नेतृत्व, सशक्त मार्गदर्शन एवं सुदृढ़ दिशा-निर्देशन में जिस प्रकार यह संवेदनशील मामला संभाला गया, वह वास्तव में प्रशंसनीय है. विशेष रूप से, सहायक पुलिस आयुक्त अक्षय संजय महाडीक (आईपीएस), एसीपी आदित्य तथा थाना प्रभारी सिकन्दरा निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी के दिन-रात के प्रयासों ने इस जटिल मामले को अत्यंत कम समय में सुलझाकर एक उदाहरण प्रस्तुत किया. उन्होंने कहा कि रोजर फैक्ट्री में घटित लूट की गंभीर घटना को मात्र तीन दिनों के भीतर पूर्ण रूप से अनावृत कर, नकद धनराशि, बहुमूल्य आभूषण एवं चाँदी के बर्तनों की शत-प्रतिशत बरामदगी तथा अपराधियों की गिरफ्तारी, आपकी टीम की कार्यकुशलता, प्रतिबद्धता एवं पेशेवर दक्षता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है.

इस उल्लेखनीय सफलता में निम्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों का योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा:

  • उपनिरीक्षक श्री सौरभ सिंह – प्रभारी सर्विलांस
  • उपनिरीक्षक श्री अभिषेक तिवारी – प्रभारी सर्विलांस नगर
  • उपनिरीक्षक श्री आशीष त्यागी
  • उपनिरीक्षक श्री दीपक कुमार तिवारी
  • उपनिरीक्षक श्री नीलेश शर्मा
  • उपनिरीक्षक श्री अभिषेक डागर
  • उपनिरीक्षक श्री अभिषेक कुमार यादव
  • उपनिरीक्षक श्री सोनू सिंह गुर्जर
  • उपनिरीक्षक श्री आकाश सिंह
  • महिला उपनिरीक्षक सुश्री हर्षा गुलिया\
  • हेड कांस्टेबल आलोक कुमार
  • आरक्षी सूरज कुमार
  • आरक्षी भूरा सिंह
  • आरक्षी नरेन्द्र सिंह
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Floods in Chitrakoot cause concern among the people of Agra, Prayers to Lord Kamtanath for everyone’s safety.

आगरालीक्स…चित्रकूट की बाढ़ से आगरा के लोगों में भी चिंता, परिचितों की...

आगरा

Obituaries of Agra on 3rd September 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: The sacred birth anniversary of Param Purush Puran Dhani Huzur Swamiji Maharaj will be celebrated at Dayalbagh on September 4, on the occasion of Janmashtami

आगरालीक्स…जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को दयालबाग में मनाया जाएगा परम पुरुष पूरन...

आगरा

Agra Metro: Metro services to ISBT in Agra could start by September 20; five new stations will be opened…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आईएसबीटी तक 20 सितंबर तक मेट्रो हो सकती है शुरू....

error: Content is protected !!