Monday , 31 March 2025
Home आगरा Rotary Club Agra Grace tied rakhi to the trees #agranews
आगरासिटी लाइव

Rotary Club Agra Grace tied rakhi to the trees #agranews

आगरालीक्स…(26 August 2021 Agra News) बहनें भाइयों से रक्षा का वचन लेती हैं, लेकिन आगरा में इसका उलट हुआ, बहनों ने पेड़ों को राखियां बांधी और वचन दिया कि वे उनकी रक्षा करेंगी, पढ़ें कैसे….

रोटरी क्लब आगरा ग्रेस ने टोको अभियान किया शुरू
आगरा में पेड़ों की रक्षा के लिए रोटेरियन बहनें आगे आई हैं। हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के साथ मिलकर रोटरी क्लब आगरा ग्रेस ने ‘टोको’ अभियान शुरू किया है। अध्यक्ष डॉ जयदीप मल्होत्रा के निर्देशन में यह अभियान आज सुबह नेहरू नगर पार्क से शुरू हुआ। सचिव अशु मित्तल,हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन कीं अध्यक्ष सुमन सुराना, रोटेरियन स्वाति अग्रवाल, दीपिका अग्रवाल, मीनाक्षी मोहन, आशु जैन, रेनू भगत, राशि गर्ग ने पेड़ों को राखियां बांधी और उनकी सुरक्षा का वचन दिया। कहा कि आज हम जिन पेड़ पौधों को काट रहे हैं, उजाड़ रहे हैं, वे न रहे तो एक एक सांस के लिए संकट पैदा होगा। अगर आज हम इनकी सुरक्षा करते हैं। संरक्षण संवर्धन करते हैं तभी भविष्य में ये हमारी रक्षा कर सकते हैं। इसलिए अगर आप कहीं से जा रहे हैं और आपको कोई पेड़ों को काटता, उजाड़ता या उनकी फूल पत्तियां तोड़ता दिखे तो उसे जरूर टोकें, झगड़ने की जरूरत नही है बस मना करें और आगे बढ़ जाएं।

Related Articles

आगरा

Obituaries Agra on 31st March 2025 #Agra

आगरालीक्स …आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Photo News: Lord Jhulelal’s procession was taken out in Agra with people dancing and singing to the beats of drums…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ढोल नगाड़ों पर झूमते गाते निकाली भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा....

आगरा

Agra News: On Nav Samvatsar, 1100 lamps were lit in Agra…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में नवसंवत्सर पर 1100 दीपों से हुआ दीपदान. दीवानी चौराहे पर...

सिटी लाइव

Agra News: Varun Dagar’s dance rocked the grand finale of Spicy Sugar in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में स्पाइसी शुगर के ग्रांड फिनाले में वरुण डागर के डांस...

error: Content is protected !!