आगरालीक्स…आगरा में 4 साल का वेद गर्ग थैलीसीमिया बीमारी से जूझ रहा है. बोन मेरो ट्रांसप्लांट होना है. इस संस्था ने दिया 1.80 लाख रुपये का चेक…
चार साल का वेद गर्ग थैलीसीमिया को मात दे सकेगा। खून कम होेने की बीमारी थैलीसीमिया से जूझ रहे वेद गर्ग का बोन मेरो ट्रांंसप्लांट होना है। वेद गर्ग के पिता मजदूर हैं, ऐसे में रोटरी क्लब आफ आगरा ने वेद गर्ग के इलाज के लिए 1.80 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग किया है।

खेरागढ़ निवासी जितेंद्र गर्ग का चार साल का बेटा वेद गर्ग का ईस्ट एशिया इंस्टीटयूट आफ थैलीसीमिया, जयपुर में बोन मेरो ट्रांसप्लांट होना है। पिता मजदूरी करते हैं। ऐसे में बोन मेरो ट्रांसप्लांट कराने के लिए खेलगांव में रोटरी क्लब आफ आगरा के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में 1.80 लाख रुपये का चेक दिया गया। माया चेरिटबल ट्रस्ट के संस्थापक रामशरण मित्तल ने 71000 रुपये का सहयोग किया। रोटरी क्लब आगरा के अध्यक्ष राम सरन मित्तल पूर्व मंडलाध्यक्ष शरत चंद्र पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर आलोक मित्तल मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।