आगरालीक्स ..आगरा में पुलिस ने आबकारी विभाग का छापा, भूसे से भरे ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रही 15 लाख की शराब जब्त की है।
शुक्रवार को आबकारी विभाग को ट्रक में बडी मात्रा में हरियाणा से अवैध रुप से शराब ले जाने की सूचना मिली। आबकारी विभाग की टीम ने पुलिस के साथ चेकिंग शुरू कर दी। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर टोल प्लाजा के पास ट्रक के पहुंचते ही आबकारी विभाग की टीम ने उसे रोक लिया। टीम को देख ड्राइवर और कंडक्टर भाग खडा हुआ। ट्रक में देखा तो भूसा भरा हुआ था।
भूसा हटाने पर निकली शराब की बोतलें
भूसा हटाने पर ट्रक में रखी शराब की बोतलों की पेटी दिखाई देने लगी। ट्रक से आबकारी विभाग की टीम ने 720 पेटी अवैध शराब जब्त की है। इसकी कीमत करीब 15 लाख बताई जा रही है। यह शराब कहां से आ रही थी और कहां जा रही थी, इसकी जांच कराई जा रही है।