आगरालीक्स..आगरा में तीन बडे शोरूम पर उपलब्ध अंडर गारमेंट का साइज मिला कम, 3 .90 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सहायक निदेशक बाट माप सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग की टीम ने संजय प्लेस स्थित पेंटालून फैशन शोरूम का निरीक्षण किया, यहां आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड द्वारा तैयार किए गए अंडर गारमेंट का साइज, दर्ज साइज से चार सेंटीमीटर कम मिला। इन पर 1. 80 रुपये का जुर्माना लगाया है। टीम ने एसआरके मॉल स्थित लाइपफ स्टाइल इंटरनेशनल शोरूम में लेडीज टॉप का साइज जांच में पांच सेंटीमीटर कम मिला। जैकेट की पैकिंग पर आधी अधूरी जानकारी थी, इन पर 1. 30 रुपये जुर्माना लगाया है।
बिग बाजार के फृयूचर कंज्यूमर लिमिटेड के तकिया पर घोषणाएं सही नहीं थी, इन पर 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। टाटा कंपनी के वेस्ट साइड टेंट लिमिटेड शोरूम में बच्चों की टी शर्ट का साइज चार सेंटीमीटर कम मिला। इन्हें कंपाउंडिंग के लिए नोटिस दिया है।