आगरालीक्स.. आगरा में ज्वैलर और उनकी पत्नी की हत्या कर दो करोड का सोना लूटने वाले कारोबारी और उसके साथी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। पहले ज्वैलर मुकलेश की पत्नी लता गुप्ता की हत्या की, इसके बाद मुकलेश की हत्या कर करंट लगाकर देखा कि वह जिंदा तो नहीं है। पुलिस ने सोना भी जब्त किया है।
आगरा में 28 जनवरी को शमसाबाद के हरसहाय मोहल्ला में ओपी ज्वैलर्स के संचालक मुकलेश गुप्ता 62 और उनकी पत्नी लता गुप्ता की हत्या कर बदमाश सोना लूट कर ले गए थे। ज्वैलर के करंट भी लगाया था, पुलिस ने लूट के बाद हत्या के आरोप में दो को अरेस्ट किया है।
परिचित परचून की दुकान संचालक ने साथी के साथ मिलकर की लूट
पुलिस ने शमसाबाद निवासी कपिल गुप्ता और उसके साथी ओम बाबू राठौर को अरेस्ट किया है। कपिल गुप्ता की शमसाबाद में परचून की दुकान है वह मुकलेश गुप्ता का परिचित भी है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि कपिल की परचून की दुकान थी और वह मुकलेश का परिचित था और ओम बाबू पर 10 लाख रुपये का कर्जा था। इन दोनों ने मिलकर हत्या कर लूट की थी। 10 लाख का कर्जा चुकाने के लिए लूट की प्लानिंग की, साजिश के तहत 22 जनवरी को कपिल गुप्ता ने मुकलेश गुप्ता से एक अंगूठी ली थी।
लता गुप्ता की हत्या के बाद मुकलेश का गला घोंटा
पूछताछ में सामने आया है कि 27 जनवरी को पांच बजे मुकलेश गुप्ता अपने घर पहुंचे, वहां से सात बजे के बाद बाजार जाने के लिए चले गए। इसी दौरान रात आठ बजे कपिल गुप्ता और ओम बाबू राठौर अंगूठी के रुपये देने के लिए उनके घर में घुस गए। उन्होंने लता गुप्ता को पकड लिया, गला दबाकर हत्या करने के बाद लूटपाट की, अलमारी से सोने के आभूषण भर लिए, इसी दौरान रात 8 30 बजे मुकलेश घर लौट आए। उन्होंने मुकलेश को भी दबोच लिया और गला दबाकर हत्या करने के बाद करंट लगाया जिससे वह जिंदा ना बचें।
दो करोड का सोना लूटा
पुलिस जांच में सामने आया है कि मुकलेश गुप्ता के घर से दो करोड का सोना लूटा गया है, पुलिस ने सोना भी जब्त किया है।
तीनों बेटियों की शादी,अकेले रह रहे थे घर में
मुकलेश गुप्ता और उनकी पत्नी लता गुप्ता अकेले रहते थे। तीन बेटिया हैं। डॉक्टर प्रियंका गुप्ता, गीतिका और दीपिका। तीनों विवाहित हैं। डॉक्टर प्रियंका आगरा में रहती हैं। उनके पति कर्नल डॉक्टर श्याम इलाहाबाद में तैनात हैं। हाल ही में उनका स्थानांतरण हुआ है। गीतिका हैदराबाद और दीपिका गांधीनगर, गुजरात में रहती हैं। दोनों छोटी बेटियां इंजीनियर हैं।
मुकलेश गुप्ता चार भाई थे। वह तीसरे नंबर के थे। सबसे बड़े डा. अवधेश गुप्ता हैं। उनका शमसाबाद में ही क्लीनिक है। दूसरे नंबर के डा. अखिलेश गुप्ता का निधन पूर्व में हो चुका है। सबसे छोटे सर्वेश गुप्ता हैं।