आगरालीक्स.. राहत की खबर…. आगरा में आईएसबीटी के सामने जाम में नहीं फंसेंगे, आईएसबीटी फ्लाईओवर की एक लेन हुई शुरू.
आगरा दिल्ली हाईवे को सिक्स लेन किया जा रहा है, इसके लिए आगरा में फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। आगरा के आईएसबीटी के सामने साढ़े तीन साल से फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है, इससे यहां से निकलने वाले लोगों को परेशानी होती थी। शनिवार रात को फ्लाईओवर की भगवान टॉकीज से सिकंदरा वाली लेन को वाहनों के लिए खोल दिया गया।

35 करोड़ से बना फ्लाईओवर, जनवरी में खुलेगी दूसरी लेन
आईएसबीटी फ्लाईओवर की पहली लेन शनिवार को खोल दी गई। दूसरी लेन पर काम चल रहा है और जनवरी 2022 में फ्लाईओवर की दूसरी लेन वाहनों के लिए खोल दी जाएगी। साढ़े तीन साल में बने फ्लाईओवर पर 35 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, आईएसबीटी के सामने फ्लाईओवर बनने से लोग जाम में नहीं फंसेंगे, भगवान टॉकीज से सिकंदरा तक फ्लाईओवर से होते हुए जा सकेंगे।
सिकंदरा सब्जी मंडी से रामबाग तक सात फ्लाईओवर
आगरा में अब सिकंदरा सब्जी मंडी से रामबाग तक सात फ्लाईओवर हो गए हैं। रामबाग से सिकंदरा सब्जी मंडी, बेस्ट प्राइज पहुंचने तक समय भी कम लगेगा।
ये हैं फ्लाईओवर
रामबाग चौराहा
वाटरवक्र्स चौराहा
सुल्तानगंज पुलिया
भगवान टॉकीज चौराहा
खंदारी चौराहा
आईएसबीटी के सामने
सिकंदरा सब्जी मंडी