आगरालीक्स… आगरा के पांच सितारा होटल के मालिक व बिल्डर की हत्या के लिए 5 करोड की सुपारी दी गई थी, हत्या करने से पहले आठ शूटरों को दिल्ली में मुठभेड के बाद दबोच लिया। मुठभेड में एक इंस्पेक्टर भी घायल हुए हैं, उनके गोली लगी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में दक्षिण जिले के वाहन चोरी गिरोह को शूटर के बारे में जानकारी मिली थी, पुलिस ने शूटरों को घेर कर दबोचने की कोशिश की, शूटरों से मुठभेड में दोनों तरह से गोलियां चली, इसमें इंस्पेक्टर रिछपाल सिंह घायल हो गए।
5 करोड की सुपारी
मुठभेड के बाद बालियाबास गुरुग्राम निवासी हरीराम, चेनपाल गुर्जर पफतेहपुर बेरी दिल्ली निवासी संदीप कुमार, अशोक कुमार गांव खेडी बनोता, गौतमबुदध नगर निवासी संजय कुमार, डेरागांव निवासी चमन प्रकाश, धोली, बिजेंद्र उर्फ कटप्पा, मनीष खारी को अरेस्ट किया है। पुलिस पूछताछ में आया है कि शूटरों ने 5 करोड की सुपारी ली थी और उन्हें आगरा के पांच सितारा होटल दी ओरियंट ताज विंढमग्रांड पूर्व में के मालिक क्रष्ण कुमार शर्मा की हत्या करनी थी। इसके लिए शूटर गिरोह के साथ हत्या के लिए प्लानिंग कर रहे थे।
एक्सप्रेस वे पर होनी थी हत्या
शूटरों ने होटल के मालिक क्रष्ण कुमार शर्मा की एक्सप्रेस वे पर हत्या करनी थी, इसके लिए वे प्लानिंग कर रहे थे। पुलिस ने शूटरों से तीन पिस्तौल, 5 तमंचे, कार, स्कूटी और 50 हजार नकद जब्त किए हैं।
सुपारी देने वाले दबोचने की तैयारी
पुलिस शूटरों से पूछताछ कर रही है, जिससे पांंच सितारा होटल के मालिक और बिल्डिर की हत्या के लिए सुपारी रूपवास राजस्थान निवासी रवि ने दी थी, रवि कौन है और होटल मालिक से क्या रंजिश है, यह अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
Leave a comment