आगरालीक्स …आगरा में बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 83 सेंटर बनाए गए हैं, इसमें 41950 छात्र परीक्षा देंगे। तीन मई को दो पाली में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
लखनऊ विवि द्वारा तीन मई को बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। डॉ भीमराव अंबेडकर विवि के बीएड प्रवेश परीक्षा प्रभारी डॉ संजय चौधरी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में आगरा में 41950 और अलीगढ में 15000 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए आगरा में 83 और अलीगढ में 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली में सुबह आठ से 11 और दूसरी पाली में दोपहर एक से चार बजे तक परीक्षा होगी।
Leave a comment