
29 दिसम्बर 2015 की रात आगरा स्थित एक्सिस बैंक, संजय प्लेस से कैश निकालकर घर लौट रहे कागारौल के पशु व्यापारी भल्ला और रफीक के साथ 50 लाख की लूट हुई। उनकी स्विफ्ट गाड़ी को इनोवा सवार बदमाशों ने नगला झींगा के पास पीछे से टक्कर मारी, गाडी़ रुकते ही इनोवा सवार बदमाश 50 लाख कैश लूट कर फरार हो गए।
इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लूटकांड का मास्टर माइंड रफीक का बहुत अच्छा मित्र और व्यापारिक साथी है। जिस समय रफीक बैंक से नकदी निकालने गया था, उस समय शाहिद बैंक में था। नकदी निकालाने के बाद रफीक जैसे ही कार से निकले तो उसने रैकी कर अपने 11 अन्य साथियों को उनकी कार के पीछे लगा दिया था, इनोवा कार से थे। इनोवा कार में दीपू, कलक्टर उर्फ कुलदीप और कल्ला उर्फ जितेन्द्र के अलावा सात अन्य ने लूट की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस से जुडे सू़त्रों की माने तो पुलिस ने लूट की 50 लाख की रकम में से 29 लाख 10 हजार की नकदी आरोपियों से बरामद कर ली है। थानाध्यक्ष कागारौल हरीशंकर चंद ने बताया कि इस मामले में अभी सात आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तार के लिए प्रयास किया जा रहा है। इस गिरोह का सरगना बर्खास्त सिपाही देवेंद्र सिंह बताया जा रहा है, वह अभी फरार चल रहा है।
Leave a comment