आगरालीक्स.. आगरा के कॉफी कैफे डे की तिजोरी से कैश चोरी, थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया है, पुलिस जांच में जुटी है।
आगरा के संजय प्लेस स्थित कॉफी कैफे डे के मैनेजर नीरज गोला निवासी सेवला ने थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा गया है कि 28 अक्टूबर 2019 को काम पूरा करने के बाद तिजोरी में 57 हजार रुपये कैश रखकर वह अपने घर चले गए थे। अगले दिन 29 अक्टूबर को सुबह आठ बजे कॉफी कैफे डे पहुंचे। यहां ग्राहक को खुले पैसे देने के लिए तिजोरी देखी तो उसमें से कैश गायब था। तिजोरी का ताला खोलकर कैश चोरी किया गया है, कैश के साथ जियो का मोबाइल भी था। पुलिस मुकदमा दर्ज जांच कर रही है।
