आगरालीक्स…. आगरा में 90 दिन में 72.43 करोड़ से विकास कार्य होंगे, सडकों पर खजूर के पेड लगाए जाएंगे, अंडरग्राउंड डस्टबिन बनेंगी साथ ही जलभराव की समस्या से लोगों को निजात मिल सकेगी।
मंगलवार को नगर निगम में प्रेसवार्ता में मेयर नवीन जैन ने बताया कि कि तीन महीने में 278 प्रस्तावों पर 72.43 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कमलानगर सी ब्लॉक में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) से रोड के दोनों साइड का सुंदरीकरण होगा। खजूर के पेड़ लगाए जाएंगे। फूलों के पौधे लगाए जाएंगे। शाहदरा-नुनिहाई रोड सहित अन्य पर ढाई करोड़ रुपये से एलईडी लगेंगी
ये होंगे विकास कार्य
– हरीपर्वत जोन में 11.68 करोड़, ताजगंज जोन-2 में 6.89 करोड़ रुपये, लोहामंडी जोन-3 में 12.43 करोड़, छत्ता जोन-4 में 8.18 करोड़ रुपये सड़कों के निर्माण और उनकी मरम्मत पर खर्च होंगे।
– शहरी क्षेत्र में ट्री गार्ड पर 2.20 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
– शहर को हरा-भरा रखने के लिए 85 कार्यो पर 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
– सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के नौ कार्यो पर 6.47 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे कूड़े के निस्तारण और उसे उठाने में आसानी रहेगी।
– ऐसे क्षेत्र जहां पर अभी तक स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हैं। उन क्षेत्रों में एलईडी लगेंगी। इस पर 1.78 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
– हरीपर्वत जोन-1 में 15 करोड़, ताजगंज जोन में तीन करोड़, लोहामंडी में 2.5 करोड़, छत्ता जोन में 2.6 करोड़ रुपये नए नालों और उनकी मरम्मत पर खर्च होंगे।
– शहर के तीन स्थलों पर डलावघरों के बदले अंडरग्राउंड डस्टबिन लगाए जाएंगे। इस पर 1.66 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
– संजय प्लेस, कमलानगर, फव्वारा, व्यास मार्केट में 80-80 लीटर के क्षमता के अंडरग्राउंड डस्टबिन लगेंगे।
अवस्थापना निधि से स्वीकृत कार्य (सड़क निर्माण व उनकी मरम्मत)
जोन का नाम, कार्यो की संख्या, लागत
ताजगंज जोन, 23, 6.89 करोड़ रुपये
लोहामंडी जोन, 28, 12.43 करोड़ रुपये
छत्ता जोन, 32, 8.18 करोड़ रुपये
ट्रैफिक संबंधी, 2, 2.20 करोड़ रुपये
उद्यान विभाग, एक कार्य, 25 लाख रुपये
14वें वित्त आयोग से स्वीकृत कार्य
जोन का नाम, कार्यो की संख्या, लागत
सालिड वेस्ट मैनेजमेंट, 9, 6.47 करोड़ रुपये
स्ट्रीट लाइट, 3, 1.78 करोड़ रुपये
पानी की पाइप लाइन, 1, 2 करोड़ रुपये
हरीपर्वत जोन में नाला निर्माण व मरम्मत, 15, 5 करोड़ रुपये
ताजगंज जोन में नाला निर्माण, 9, 3 करोड़ रुपये
लोहामंडी जोन में नाला निर्माण व मरम्मत, 11, 4.71 करोड़ रुपये
छत्ता जोन में नाला निर्माण व मरम्मत, 5, 1.94 करोड़ रुपये
छत्ता जोन में शौचालय का निर्माण, 15, 2.55 करोड़ रुपये
हरीपर्वत जोन में सड़क निर्माण, 25, 11.68 करोड़ रुपये
अनुपूरक बजट से सड़क व नाला निर्माण, 8, 2.44 करोड़ रुपये
अन्य कार्य सड़क व नाला निर्माण, 4, 1.84 करोड़ रुपये