आगरालीक्स… आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दौडती बस में आग लग गई, आग की लपटों के बीच घिरे यात्रियों ने कूद कर जान बचाई, बस में 50 यात्री थी, ये सभी बालाजी दर्शन करने के लिए जा रहे थे। सुबह हुए हादसे के बाद करीब एक घंटे तक अफरा तफरी का माहौल रहा, देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई और जलकर स्वाह हो गई।
बुधवार रात को लखनऊ से बालाजी दर्शन करने के लिए निजी बस से 50 श्रदृालु निकले, आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुबह छह बजे आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में माइल स्टोन 29 पर बस डिवाइडर से टकरा गई, तेज आवाज के साथ बस में आग लग गई, आग की लपटें तेज होती गईं। बस में सवार यात्री जान बचाने के लिए कूद गए, इसके साथ ही आग की लपटें तेज होती गईं, बस में फंसे लोगों को यात्रियों ने बाहर निकाला।
धू धू कर जल गई बस
कुछ ही देर में बस खाली हो गई, कुछ यात्रियों ने अपना सामान भी निकाल लिया, लोगों के देखते ही देखते बस धू धू कर जलने लगी। इसी बीच सूचना पर दमकल कर्मी भी पहुंच गए, उनके पहुंचने तक बस का अधिकांश हिस्सा जल चुका था लेकिन आग की लपटें तेज होती जा रहीं थी। करीब 30 मिनट बाद आग पर काबू पाया जा सका।
दहशत में रहे लोग, एक्सप्रेस वे पर थमे वाहन
बस से आग की लपटें उठने पर लोग दहशत में आ गए, एक्सप्रेस वे का एक हिस्से पर वाहन जहां के तहां थम गए, आग का गोला बनी बस से तेज आवाज आने पर लोग दूर खडे हो गए, जिससे पेट्रोल टैंक फटने से हादसा न हो जाए। करीब एक घंटे बाद बस जलकर स्वाह हो गई, बालाजी जा रहे लोग आधे रास्ते में फंस गए हैं, बस में आग लगने की जानकारी पर उनके परिजनों के भी फोन आने लगे।
वीडियो के लिए क्लिक करें