आगरालीक्स… आगरा में एक करोड की शराब पकडी गई है, इसे यमुना एक्सप्रेस वे से आगरा लेकर आया जा रहा था, खंदौली टोल प्लाजा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पकडी गई हरियाण ब्रांड की शराब की कीमत करीब एक करोड बताई जा रही है, इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दो मई की रात यमुना एक्सप्रेसवे पर सेलटैक्स और आबकारी विभाग की टीम चेकिंग कर रही थी। उसी समय नोएडा की तरफ से आए दो कंटेनर को रोककर जांच की गई। दोनों कंटेनरों मे हरियाणा ब्रांड की देशी शराब थी। आरोप है कि आबकारी विभाग की टीम ने कंटेनरों से कुल 958 पेटी शराब बरामद की थी।
आठ दिन बाद हुई कार्रवाई
बकारी टीम दोनों कंटेनर चालकों को कंटेनर सहित पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। गुरुवार को कंटेनर चालकों साबिर पुत्र समसुद्दीन निवासी अजमेर, दिलशाद पुत्र मनोहर और इमामुददीन पुत्र शौकत खां निवासी अलवर को फरार दिखा कर थाना खंदौली में मामला दर्ज कराया गया।
मीडिया से आबकारी निरीक्षक भगवान स्वरूप का कहना है कि दो मई को सेलटैक्स और आबकारी टीम यमुना एक्सप्रेसवे पर चेकिंग कर रही थी। तब कंटेनर पकड़े गए थे। मामले की जांच चल रही थी। गुरुवार को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।