आगरालीक्स ..आगरा में डॉक्टरों की संख्या आईएमए के चुनाव में नया मोड अध्यक्ष निर्वाचित के दो पदों दावेदारों में से डॉ राजीव उपाध्याय का नामांकन निरस्त, निर्वोरोध डॉ सलित भारद्वाज चुने जाएंगे अध्यक्ष निर्वाचित।
आईएमए, आगरा के 29 सितंबर को चुनाव होने हैं, 12 सितंबर तक नामांकन हुआ। रविवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई, इसमें अध्यक्ष निर्वाचित के पद पर डॉ राजीव उपाध्याय और डॉ सलित भारद्वाज ने नामांकन किया था। चुनाव समिति ने डॉ राजीव उपाध्याय का नामांकन निरस्त कर दिया, उन्होंने अपने नामांकन में पद का नाम अध्यक्ष निर्वाचित की जगह अध्यक्ष लिखा है। इस तरह अब अध्यक्ष निर्वाचित के पद के लिए डॉ सलिल भारद्वाज एक मात्र प्रत्याशी हैं, इससे वे निर्वोरोध चुन लिए जाएंगे।
आज बुलाई बैठक
निर्वाचित न लिखने पर डॉ राजीव उपाध्याय का नामांकन निरस्त होने के बाद से डॉक्टरों में गुटबाजी शुरू हो गई है, सोमवोर दोपहर तीन बजे आईएमए भवन में बैठक बुलाई गई है।