आगरालीक्स.. आगरा में घर के बाहर खेल रहे तीन साल के बच्चे का शव नाले में मिला है, उसका शाम से पता नहीं चल रहा था। सुबह नाले में शव मिलने से कोहराम मचा हुआ है।
आगरा के ताजगंज क्षेत्र के चमरौली में रामनिवास का बेटा दीपक रविवार शाम को चाचा के गोद भराई कार्यक्रम में आया था। शाम को वह घर के बाहर खेल रहा था, कुछ देर बाद उसका पता नहीं चला। पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने भी तीन साल के बच्चे की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला।
नाले में मिला शव
रात भर परिजन बच्चे की तलाश करते रहे, सोमवार सुबह लोगों की नजर नाले में पडी। उसमें तीन साल के दीपक का शव देखकर हो उड गए। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिससे मौत का कारण पता चल सके। हो सकता है कि खेलते खेलते बच्चा नाले में गिर गया हो, इसकी भी जांच की जा रही है।