आगरालीक्स… आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दौड़ती कार से आग की लपटें उठने लगी, देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई, कार में फंसे लोगों ने कूदकर जान बचाई। कुछ ही देर में कार जलकर स्वाह हो गई।
फीरोजाबाद के नगला सदासुख निवासी केपी यादव पुत्र सुभाष चंद्र बुधवार की दोपहर दोस्त पिंकी के साथ टाटा इंडिका से दिल्ली के एम्स में चेकअप कराने जा रहे थे। वह नसीरपुर कट से आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चढ़े। जैसे ही वह मटसेना थाना क्षेत्र की सीमा में पहुंचे वैसे ही कार के इंजन में आग लग गई।

इंजन से आग की लपटें उठती देखकर केपी यादव ने कार को रोक लिया और आनन-फानन में बाहर निकल आए। यह देखकर खेतों में काम कर रहे किसान भी मौके की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने फायर ब्रिगेड और 100 डायल पर फोनकर पुलिस को सूचना देते हुए कार पर मिट्टी डाली, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। जब तक फायर सर्विस के अधिकारी पहुंचे तब तक कार धू-धूकर जल गई। इस घटना के चलते काफी देर तक दहशत का माहौल रहा।
3 अगस्त को कार में लगी आग
3 अगस्त 2018 को आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर दौडती कार में आग लग गई, कार सवार युवती और युवकों ने कूद कर जान बचाई, कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई और जलकर स्वाह हो गई। कार में कैश के साथ कीमती सामान था।
शुक्रवार सुबह अरुण विहार सेक्टर 37 नोएडा निवासी प्रीति सिंह, अपनी बेटी मैथली सिंह, बेटा अनंत और स्म्रति के साथ फोर्ड फीगो कार से नोएडा से वृंदावन जा रहे थे।
मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 90 के पास कार से धुआं निकलने के बाद आग की लपटें बिकराल होती गईं, उन्होंने कार को साइड में खडा कर दिया और कार सवार सभी लोग कूद कर दूर खडे हो गए। कुछ ही देर में आग बेकाबू होती गई और कार को पूरी तरह से चपेट में ले लिया। कार जलकर स्वाह हो गई। कार में 20 हजार कैश, मोबाइल सहित दस्तावेज भी जलकर स्वाह हो गए।
2 अगस्त को एंबुलेंस में लगी आग
2 अगस्त 2018 को आगरा में मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस में आग लग गई, आग की लपटें तेज होने पर मरीज और तीमारदारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, कुछ ही देर में एंबुलेंस जलकर स्वाह हो गई।
गुरुवार को आगरा में लगडे की चौकी के पास सडक पर दौडती एंबुलेंस से आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू होती चली गई। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस में मरीज और तीमारदार थे, उन्हें बाहर निकाल लिया गया। कुछ देर बाद ही एंबुलेंस जलकर स्वाह हो गई।