आगरालीक्स.. आगरा में फ्लाईओवर पर दौडती पार्सल गाडी में लगी आग, वाहन रोके गए, पार्सल की गाडी में रखा सामान जलकर स्वाह हो गया।

रविवार को आगरा में खंदारी फ्लाईओवर पर दौडती पार्सल वैन में आग लग गई, आग की लपटें देखते ही देखते बेकाबू होती चली गई। पार्सल वैन चालक ने गाडी रोक दिया, फ्लाईओवर पर वाहन रोक दिए गए। आग की लपटें तेज होती गईं, कुछ ही देर में पार्सल वैन जलकर स्वाह हो गई। दमकल कर्मियों के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
फ्लाईओवर पर लगा जाम
पार्सल वैन में आग लगने से वाहन रोक दिए गए, इससे फ्लाईओवर पर लंबा जाम लग गया।