मथुरालीक्स…दुखद और दर्दनाक, मथुरा में एक्सीडेंट में तीन सगे भाइयों सहित चार की मौत. थार ने मारी थी आटो को टक्कर. सड़क पर गिरे आटो सवार, पीछे से आए डंपर ने कुचला…
आगरा मंडल के मथुरा जिले में दर्दनाक और दुखद खबर सामने आई है. शनिवार दोपहर को भीषण हादसा हुआ है जिसमें चार लोगों की मौत हुई है. तेज रफ्तार थार ने आटो को टक्कर मार दी जिससे आटो में सवार लोग सड़क पर गिर गए. तभी पीछे से आए डंपर ने इन चारों को कुचल दिया जिससे इनकी दर्दनाक मौत हो गई. इनमें तीन सगे भाई है जो कि इंदौर के रहने वाले हैं जबकि चौथा मृतक आटो चालक है. इंदौर से ये सभी एक शादी में शामिल होने के लिए यहां आए थे और आटो में सवार होकर वृंदावन घूमने केि लए निकले थे. सूचनाथार और आटो में हुई टक्कर
हादसा थाना जैत के छटीकरा देवी आटस मार्ग पर कृष्णा कुटीर के पास हुआ. यहां तेज रफ्तार थार और आटो की आमने—सामने की टक्कर हुई. आटो में सवार पांच लोग छिटककर रोड पर गिर गए तभी पीछे से आ रहे डंपर ने सवारियों को रौंप दिया. हादसा इतना दर्दनाक था कि वहां मौजूद लोगों की चीख निकल गई. तीन लाशों के टुकड़े तो रोड पर चिपक गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने खुरचकर शवों को पॉलीथिन में भरा. एक घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.