Monday , 20 April 2026
Home agraleaks Sad News: Car climbed on half-completed bridge in Bareilly due to Google Map location, three friends died…#upnews
agraleaksयूपी न्यूज

Sad News: Car climbed on half-completed bridge in Bareilly due to Google Map location, three friends died…#upnews

360

आगरालीक्स…गूगल मैप भी हो सकता है जानलेवा. शादी से लौट रहे तीन दोस्तों ने गूगल मैप लगाया. लोकेशन से आधे अधूरे बने पुल पर चढ़ गई कर…नदी में गिरकर तीनों की मौत

यूपी के बरेली में गूगल मैप के जरिए तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई. शादी समारोह से लौटते समय तीनों ने गूगल मैप लगाया और लोकेशन के आधार पर चलते रहे लेकिन लोकेशन ने उनकी कार को रामगंगा पर बने आधे अधूरे पुल पर कार चढ़ा दी. रात का समय होने पर कुछ दिखाई नहीं दिया और कार नदी में गिर गई. हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई. आज सुबह लोगों ने उनके शव रामगंगा में पड़े हुए देखे. पुलिस ने शवों का पंचनामा कराया है.

30 साल के नितिन, 35 साल के अजीत और अमित कार रविवार को फरीदपुर में नितिन के चचेरे भाई राजेश की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए निकले थे. शनिवार को भी ये तीनों बंदायु में एक शादी में गए थे. यहां से रविवार को तीनों मुरादाबाद—बरेली के रासते न जाकर बंदायु के रास्ते फरीदपुर के लिए जा रहे थे. तीनों लोग शार्टकट से फरीदपुर जाने को निकले थे. मोबाइल पर इन्होंने लोकेशन लगा रखी थी. लोकेशन के कारण कार रामगंगा पर आधे अधूरे पुल पर चढ़ गई और बाद में नदी में गिर गई. इससे तीनों की मौत हो गई.

आज सुबह पुलिस पहुंची तो पुलिस ने मृतकों केपास मिले मोबाइल से जानकारी जुटाई तो फरीदपुर से उनके रिश्तेदार पहुंच गए. पुलिस को कार से गुरुग्राम की सिक्योरिटी कंपनी का कार्ड मिला जिसमें विेक को आपरेशन एग्जीक्यूटिव के तौर पर दिखाया गया था. फरीदपुर के रहने वाले प्रमोद कुमार ने इनकी पहचान अपने साले नितिन व अजीत कुमार और अअमित के रूप में की. नितिन और अजीत फर्रूखबााद के एत्मादपुर हीरामढ़ी के रहने वाले व सगे चेयरे तेहरे भाई थे. अमित मैनपुरी का रहने वाला था और इनका साथी व रिश्तेदार बताया गया.

लोकेशन में था पुल पूरा, इस कारण गई जान
तीनों कार सवार ने फरीदपुर जाने के लिए लोकेशन लगा रखी थी. लोकेशन में पुल पूरा बना दिखाई दे रहा था. बताया जाता है कि दो साल पहले जब इस पुल का निर्माण हुआ तो रामगंगा ने कटान कर दिया और एप्रोच रोड पानी में बह गई. इसके बाद रामगंगा खिसककर फरीदपुर के खल्लपुर गांव की ओर बहने लगी. इससे पुल का काफी हिस्सा दोबारा बनाने की जरूरत महसूस होने लगी. शुरू में निर्माणदायी संस्था ने दातागंज की ओर से पुल के प्रवेश मार्ग पर दीवार बना दी थी लेकिन ये दीवार बाद में टूट गई. इसके अलावा पुल के ऊपर चढ़ने से रोकने के लिए यहां कोई इंतजाम नहीं थे. इसी अराजगता की वजह से तीन दोस्तों की जान चली गई.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

UP News: Shocking: Vaishali, who scored 92% in the CBSE Class 10 exams, takes her own life…#upnews

यूपीलीक्स…शॉकिंग, सीबीएसई 10वीं में 92% लाने वाली वैशाली ने दे दी जान....

यूपी न्यूज

UP News: Massive fire engulfs 500 shanties in Ghaziabad…#upnews

यूपीलीक्स…गाजियाबाद में 500 झुग्गियों में लगी भीषण आग. तेज आवाज के साथ...

agraleaks

Agra News: Elders to Receive Honor and Respect at the Annual Celebration of Anubhav Nidhi Ashram in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मे अनुभव निधि आश्रम के वार्षिकोत्सव में बुजुर्गों को मिलेगा मान...

agraleaks

Agra Live News: Agra Metro, Signalling trial run completed from Mankameshwar to ISBT…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में मनकामेश्वर स्टेशन से आईएसबीटी स्टेशन तक चली मेट्रो....

error: Content is protected !!