Sunday , 17 May 2026
Home यूपी न्यूज UP News: Shocking: Vaishali, who scored 92% in the CBSE Class 10 exams, takes her own life…#upnews
यूपी न्यूज

UP News: Shocking: Vaishali, who scored 92% in the CBSE Class 10 exams, takes her own life…#upnews

334

यूपीलीक्स…शॉकिंग, सीबीएसई 10वीं में 92% लाने वाली वैशाली ने दे दी जान. 95% अंक न आने पर थी मायूस. फंदे पर लटका मिला शव. वॉयस रिकॉर्डिंग में कहा—मैं जिंदा लाश बन गई हूं…

यूपी में कानपुर के पनकी से एक ऐसी खबर आई है जिसने हर किसी को न सिर्फ अचंभित कर दिया है बल्कि सोचने पर भी मजबूर कर दिया है. सीबीएसई 10वीं में 92% अंक पाकर भी एक छात्रा वैशाली ने अपनी जान दे दी. उसका शव फंदे पर लटका हुआ था. मौत से पहले उसने अपने कुछ साथियों को वॉयस रिकॉर्डिंग भी भेजी जिसमें उसने 95% का लक्ष्य न पूरा होने पर लिखा कि वह जिंदा लाश बन गई है.

95% अंक न आने पर थी मायूस
कानपुर के पनकी रतनपुर के शिवालिक भवन में रहने वाली 16 साल की छात्रा वैशाली ने इस साल सीबीएसई 10वीं में बोर्ड के एग्जाम दिए थे. वैशाली अर्मापुर स्थित केंद्रीय विद्यालय की छात्रा थी. परिवार में मां काजल, 19 साल का भाई प्रिंस है. पिता का दो साल पहले निधन हो चुका है. मां काजल एक मॉल में जॉब करती हैं. प्रिंस पढ़ाई छोड़ चुका है और घर पर ही रहता है. बुधवार को सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी हुआ था. इसमें वैशाली के 92% अंक आए थे. इसके बावजूद वह मायूस थी क्योंकि वह 95% से ज्यादा अंक चाहती थी.

फंदे पर लटका मिला शव
मां काजल ने बताया कि गुरुवार को वह मॉल काम पर गई थी. दोपहर में कई बार वैशाली को कॉल किया लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया. इस पर उन्होंने प्रिंस को कमरे में भेजकर बात कराने के लिए कहा. प्रिंस जब कमरे में पहुंचा तो वैशाली का शव फंदे पर लटका हुआ था जिसे देखकर उसकी चीख निकल गई.

तनाव के कारण खुदकुशी की बात आई सामने
सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की. पुलिस ने कहा कि तनाव के कारण छात्रा के खुदकुशी की बात सामने आई है. उसके मोबाइल को कब्जे में लिया गया है जिसमें उसने अपने कुछ साथियों को मौत से पहले वॉयस रिकॉर्डिंग भेजी है. तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी. छात्रा वैशाली की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है.

जिंदा लाश बन गई हूं मैं
खुदकुशी से पहले वैशाली ने अपने कुछ साथियों को एक वॉयस रिकॉर्डिंग भेजी थी जिसमें उसने कहा कि मेरे से अब जिया नहीं जाएगा..मैं एक जिंदा लाश बनकर रह गई हूं. अब मुझे जीने की इच्छा नहीं है.. मुझे बहुत डर लगता है…मां मुझ पर इतना पैसा खर्च कर रही हैं..कहीं उनका पैसा बर्बाद न हो जाए.

भाई से तुलना करते थे वैशाली की
मृतका की मां काजल ने आरोप लगाया कि बेटी पर स्कूल की ओर से पढ़ाई का काफी दबाव डाला जा रहा था. प्रिंस का कहना है कि वह भी केंद्रीय विद्यालय में 11वीं का छात्र रहा है. शरारती होने के कारण उसके नंबर अच्छे नहीं आते थे. पिता के देहांत के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी. प्रिंस ने आरोप लगाया कि उसके पढ़ाई छ़ोने के बाद स्कूल के कुछ टीचर वैशाली की तुलना उससे करते हुए पढ़ाई का दबाव डालकर मानसिक रूप से परेशान करते थे. प्रिंस के अनुसार बहन अक्सर उसे बताती थी कि टीचर उससे कहते थे कि तुम प्रिंस की बहन हो, तुम्हारे अच्छे अंक नहीं आ पाएंगे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

Video News: Bareilly’s Nanhe Ansari was swept 50 feet into the air along with a tin shed during a fierce storm; video goes viral

यूपीलीक्स…तेज आंधी में 50 फीट ऊंचाई तक टिनशेड के साथ हवा में...

यूपी न्यूज

Uttar Pradesh Police SI Direct Recruitment 2025 Written Exam Results Released…#upnews

आगरालीक्स…उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट...

यूपी न्यूज

Tragic: Innocent Three-Year-Old Girl Gets Locked Inside Car While Playing; Dies of Suffocation…#kasganjnews

कासगंजलीक्स…दर्दनाक, खेलते—खेलते कार में लॉक हो गई तीन साल की मासूम बच्ची....

यूपी न्यूज

UP News: SP Chief Akhilesh Yadav visits hospital to inquire about the health of the hospitalized BJP MLA….#upnews

यूपीलीक्स…अखिलेश यादव का पुतला जलाने में झुलसी बीजेपी विधायक अनुपमा जायसवाल. अस्पताल...

error: Content is protected !!