हाथरसलीक्स…हाथरस में पति—पत्नी ने खाया जहर, पत्नी की मौत तो पति की गंभीर हालत. दोनों के तीन साल की मासूम बेटी..ये कारण आया सामने
हाथरस में गृह क्लेश में पति—पत्नी ने जहर खा लिया. अस्पताल में पत्नी ने दम तोड़ दिया तो वहीं पति की हालत गंभीर बनी हुई है. उसे आगरा रेफर किया गया है. मृतका के परिजनों ने जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है.ये है मामला
हाथरस की माधव कॉलोनी में गोपाल रहते हैं. मंगलवार रात को गोपाल का अपने पिता राजेश यादव के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी. इसके बाद रात को गोपाल औरउसकी पत्नी प्रिया ने जहर खा लिया. परिजन दोनों को अस्पताल लेकर गए यहां प्रिया की मौत् हो गई. वहीं गोपाल को गंभीर हालत में आरगा रेफर किया गया है. बुधवार सुबह प्रिया के मायकेवाले पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे. यहां उन्होंने ससुर व देवर को घटना का जिम्मेदार बताया है. प्रिया के मायके वालों का कहना है कि दोनों की शादी चार साल पहले हुई थी और इनके तीन साल की एक बेटी है. छह लोगों के खिलाफ कोतवाली हाथरसगेट में मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस माले की जांच कर रही है.