आगरालीक्स…आगरा में एक ही फैमिली के तीन लोगों की जम्मू लैंड स्लाइड में मौत. छीपीटोला से 9 लोग गए थे वैष्णो देवी, दो अभी भी लापता
आगरा के लिए बड़ी दुखदभरी खबर सामने आई है. आगरा के छीपीटोला से वैष्णो देवी गई एक फैमिली के तीन लोगों की जम्मू में हुई लैंडस्लाइड में मौत हो गई है. यहां से नौ लोग वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए थे. लेकिन ये परिवार जम्मू में हुई लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया है. हादसे में तीन की मौत हो गई है. मरने वालों में 50 वर्षीय सुनीता, 11 साल की भावना और 11 माह की सेजल शामिल है. 55 वर्षीय अर्जुन सिंह लापता हैं. दो लोग लापता हैं. सूचना मिलने पर आगरा में हाहाकार मच गया है.कुम्हारपाड़ा की रहने वाली है फैमिली
रकाबगंज के कुम्हारपाड़ा की रहने वाली है ये फैमिली. यहां रहने वाले 55 सलो के अर्जुन सिंह का परिवार वेष्णो देवी गया था. 9 लोग गए थे लेकिन तीन की मौत हो गई है. अर्जुन सिंह व एक अन्य लापता है. तीनों के शवों को एंबुलेंस से आगरा के लिए भेजा जा रहा है.
धौलपुर से भी पांच दोस्तों का एक ग्रुप वैष्णो देवी के लिए गया था. इनमें आगरा के खेरागढ़ का रहने वाला शिव बंसल भी शामिल है. ये पांचों भी लैंडस्लाइड के बाद बाढ़ की चपेट में अ गए. दो युवकों ने पेड़ का सहारा लेकर अपने आप को सुरक्षित कर लिया लेकिन शिव बंसल सहित तीन युवक बह गए हैं. एनडीआएफ द्वारा इन सभी की तलाश की जा रही है.