आगरालीक्स… आगरा में हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से युवक छटपटाने लगा, लोगों के साहस और सूझबूझ से युवक की जान बच गई, उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
गुरुवार सुब आगरा के शमशाबाद के बाईपास पर नगरपालिका कर्मी कूड़े का टेंपो लेकर बाईपास पर पहुंचा, उसने टेंपों के पीछे के हिस्से को उठा दिया और कूडा निकालने के लिए पीछे के हिस्सा खोलने लगा। टेंपों का पीछे का हिस्सा हाइटेंशन लाइन से टच गया है, टेंपों में करंट आने से सफाई कर्मी छटपटाने लगा।
साहस और सूझबूझ से बची जान
सफाई कर्मी को छटपटाते देख लोगों ने सूझबूझ दिखाई, एक युवक डंडा लेकर आ गया और तार को उठा दिया, इसके बाद दूसरे युवक आॅटो में बैठा, उसे स्टार्ट किया और तार की रेंज से बाहर ले गया। स्थानीय लोगों ने सफाई कर्मी को बाहर निकाला, उसे पीटने लगे, जिससे करंट का असर कम हो। उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती किया है।
झाडू लेकर लगाया जाम
इससे आक्रोशित स्थानीय लोग और सफाई कर्मी झाडू लेकर चौराहे पर पहुंच गए, उन्होंने जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम खुलाने की कोशिश की लेकिन लोग नहीं माने। आक्रोशित लोगों ने जनप्रतिनिधियों की बात भी नहीं मानी, इसे लेकर देर तक हंगामा चलता रहा।
बारात लेकर जा रही बस पर तार गिरा, दो की मौत
29 अप्रैल 2018 को आगरा के ताजगंज के धांधुपुरा में फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चौधरी उदयभान सिंह के चचेरे भाई विशन स्वरूप रहते हैं। उनके दो बेटे विक्रम और जयपाल की
शादी कागारोल के लौरई गांव में मेंबर सिंह की बेटी शिखा और अंजली की बेटी से होनी थी। इसके लिए शनिवार रात को धांधपुरा से डबल डेकर बस से बारात निकली। बस में 100 लोग सवार थे।
बाराती की जुबानी
बाराती नैना सिंह ने बताया कि रात साढ़े नौ बजे नगला मृदंगा के पास सामने से बाइक पर युवक तेजी से आ रहा। उसे बचाने को बस ड्राइवर ने कोशिश की। कम ऊंचाई पर लटके तार बस को छू गए। जोर का झटका लगा। टायर फटने का धमाका हुआ, लोग बस से कूदने लगा, इसी बीच बस में आग लग गई। बस में 50 लोग फंस गए।
उन्हें निकालने की कोशिश की गई। 25 तो निकाल लिए गए। 25 झुलस गए। हादसे में विशन स्वरूप (65) और जगदीश (64) की मौत हो गई। झुलसे लोगों में विजेंद्र सिंह, मनोहर, दीपक , सम्मान सिंह, लेबर, नेम सिंह, सिंटू, पिंटू शामिल हैं। इनमें एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के देर से पहुंचने पर फूंकी डायल 100
हादसे के काफी देर बाद तक पुलिस नहीं पहुंची, इससे लोगों में आक्रोश था, करीब एक घंटे बाद थाना कागारौल और मलपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस को घेर लिया। पथराव शुरू कर दिया। कुछ पुलिसवालों को जलती बस में फेंकने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने मुश्किल से जान बचाई। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की डायल 100 जीप में आग लगा दी। कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल और एसएन इमरजेंसी भेजा। हादसे में दूल्हे जयपाल और विक्रम के पिता विशन स्वरूप और एक अन्य ग्रामीण जगदीश पुत्र रामगुलाब की मौत हो गई। सूचना पर एसपी ग्रामीण (पूर्वी) अखिलेश नारायण मौके पर पहुंच गए। पुलिस फोर्स बुलाया गया। हादसे की जानकारी होने पर जिलाधिकारी गौरव दयाल भी पहुंच गए।
नगर पालिका का यह कर्मी कूड़े के ऑटो से कूड़ा हटा रहा था। तभी ऑटो की बोगी ऊपर हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई और कूड़े के ऑटो में करंट फैल गया। विद्युत करंट ने नगर पालिका कर्मी को भी अपनी चपेट में ले लिया। काफी देर तक यह मंजर चलता रहा। सड़क से गुजर रहे लोगों ने जब इस घटनाक्रम को देखा। उनके रोंगटे खड़े हो गए ।