आगरालीक्स..सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नेशनल यूनिवर्सिटी आॅफ एडवांस लीगल स्टडीज द्वारा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट क्लैट 2018 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें आगरा की गुंजन श्रीवास्तव की 51 वीं रैंक है। 200 अंक के पेपर में गुंजन श्रीवास्तव के 136 अंक आए हैं।
रिजल्ट के लिए क्लिक करें
http://clat.ac.in/
देश के प्रतिष्टित लॉ कॉलेज में प्रवेश के लिए क्लैट 2018 आयोजित की गई थी, गुरुवार सुबह रिजल्ट घोषित किया गया। इसमें आगरा कॉलेज के गणित विभाग में एचओडी डॉ आरके श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव की बेटी गुंजर श्रीवास्तव के 136 अंक आए हैं, उन्होंने सेंट एंथनीज से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट किया है। एडवोकेट बनने के बाद वे अधिक से अधिक लोगों की मदद करना चाहती हैं।
पिता की राह पर बेटा
अधिवक्ता बीडी पडालिया के बेटे नमन पडालिया के भी अच्छे अंक आए हैं। वे अपने पिता की तरह से एडवोकेट बनना चाहते हैं। इसके साथ ही शुभि सिंघल, सुशांत प्रताप सिंह , निहारिका श्रीवास्तव , नंदिनी गोयल और मयंक जैन सफल हुए हैं।