आगरालीक्स.. आगरा में बदमाशों से रात को कारोबारी से यमुना एक्सप्रेस वे पर सफारी गाडी लूटी.
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर खंदौली इंटरचेंज के पास शुक्रवार रात को बाइक सवार बदमाश खडे हुए थे, रास्ता पूछने के लिए गाजियाबाद निवासी कपडा कारोबारी जतिन ने ड्राइवर से सफारी गाडी रोकने के लिए कहा, ड्राइवर ने गाडी रोक कर रास्ता पूछा, बाइक सवार बदमाशों ने ड्राइवर की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। उन्हें गाडी से नीचे उतरने के लिए कहा, गाडी से नीचे उतरते ही धक्का मारकर सफारी लेकर फरार हो गए।
मथुरा में बहन को छोडर कन्नौज जा रहा था कारोबारी
गाजियाबाद निवासी कपडा कारोबारी जतिन अपनी बहन को मथुरा छोडने आया था, यहां मथुरा पर बहन को छोडने के बाद वह अपनी ससुराल कन्नौज जा रहा था, खंदौली इंटरचेंज पर गाडी लूट ली, पुलिस जांच में जुटी हुई है।