Thursday , 12 February 2026
Home बिगलीक्स Sahara Medicity Hospital seal after woman dies during delivery in Agra
बिगलीक्स

Sahara Medicity Hospital seal after woman dies during delivery in Agra

आगरालीक्स.. आगरा में बडी कार्रवाई, आॅपरेशन से प्रसव के दौरान महिला की मौत के बाद हॉस्पिटल सील, ओटी टेबल पर ही महिला की मौत का आरोप, महिला ने एक बेटे को जन्म दिया है, वह ठीक है। महिला की मौत के बाद डॉक्टर और हॉस्पिटल संचालक मौके से भाग खडे हुए। परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
आगरा के टूंडला निवासी प्रीति उर्फ गुडिया को प्रसव पीडा होने पर मंगलवार को टूंडला में डॉ संध्या के हॉस्पिटल में भर्ती कराया, वहां उन्होंने सामान्य प्रसव कराने के लिए कहा। इसी दौरान तबीयत बिगडने पर आगरा रेफर कर दिया। एंबुलेंस चालक प्रीति को सहारा मेडिसिटी हॉस्पिटल, बल्केश्वर रोड ले आया।
ओटी टेबल पर मौत का आरोप
परिजनों का आरोप है कि प्रीति ठीक थी, हॉस्पिटल संचालक ने आॅपरेशन से प्रसव कराने के लिए कहा। प्रीति को अंदर ले गए, कुछ देर बाद बेटे ने जन्म ले लिया लेकिन प्रीति के बारे में डॉक्टरों ने नहीं बताया। परिजनों के पूछने पर बताया कि प्रीति की तबीयत बिगड गई है और वेंटीलेटर पर रख लिया है। इसे बडे हॉस्पिटल में रेफर करना पडेगा, परिजनों ने देखा तो प्रीति की सांस थम चुकी थी, उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। गांव से लोगों को बुला लिया, हंगामा होने पर हॉस्पिटल संचालक भाग खडा हुआ।
हॉ​स्पिटल सील, बोर्ड पर 20 से अधिक डॉक्टरों के नाम
पुलिस फोर्स पहुंचने के बाद परिजनों ने शव ले जाने से इन्कार कर दिया, इसके बाद सीएमओ डॉ मुकेश वत्स सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई। हॉस्पिटल संचालक और डॉक्टर न होने पर हॉस्पिटल को सील कर दिया है। यहां एक और मरीज भर्ती था, उसे दूसरे हॉस्पिटल भेज दिया गया। हॉस्पिटल के बोर्ड पर शहर के प्रतिष्ठित 20 डॉक्टरों ने नाम दर्ज हैं।

doctors 4

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Local News: The body of a 21-year-old woman was removed from a burning pyre in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जलती चिता से निकाला 21 साल की युवती का शव....

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2026: DM inspects, sees arrangements…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में ताज महोत्सव शिल्पग्राम की जगह इस बार इस...

बिगलीक्सयूपी न्यूज

UP Budget 2026 : Expectation of Agra

लखनऊलीक्स ….UP News: यूपी का बजट आज सुबह 11 बजे से पेश...

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2026 : Neeraj Shridhar, Madhubanti Bagchi, Madhvas band & other artist perform

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के ताजमहोत्सव में आज की रात मजा हुस्न...

error: Content is protected !!