आगरालीक्स…(10 December 2021 Agra News) आगरा में समाजवादी पार्टी ने भी विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान को दी श्रद्धांजलि. घर पर पहुंचे शोक जताने…
कुन्नूर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए आगरा के लाल विंग कमांडर पृथ्वी सिंह को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है. आगरा की समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने भी शहीद के घर जाकर उनके परिजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त की और शोक प्रकट किया. सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा एवं महानगर उपाध्यक्ष रिज़वान रईसउद्दीन (प्रिंन्स) ने उनके परिवार से मिल कर संवेदनाएं प्रकट की. इस मौके पर मुकेश यादव सीटी, ज़ीशान निज़ाम,मौरिस, काले कुरैशी, मोहित सूरी, ठाकुर मोहित एवं अन्य लोग मौजूद रहे.