आगरालीक्स.. आगरा में तेज बारिश के साथ ब्लैक आउट हो गया है, इसे देखते हुए स्कूलों की छुटटी कर दी है। शुक्रवार को कक्षा पांच तक के स्कूल बंद रहेंगे, डीएम द्वारा रात को जारी आदेश में नर्सरी से कक्षा पांच तक के स्कूल बंद रखने और कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल सुबह 10 बजे खोलने के लिए कहा है।
आगरा में गुरुवार रात को तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के बाद बारिश शुरू हो गई, रात 10 बजे के बाद बारिश तेज हो गई, डेढ घंटे से लगातार बारिश हो रही है, इसके साथ ही शहर के तमाम क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। बारिश के साथ ब्लैक आउट होने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया।

बारिश के बाद रात को छुटटी के आदेश
रात 10 बजे तेज बारिश शुरू होने के बाद जिला प्रशासन ने नर्सरी से कक्षा पांच तक के स्कूलों की छुटटी के आदेश जारी कर दिए। वहीं, कक्षा छह से 12 तक के स्कूल सुबह 10 बजे से खोलने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश मिशनरी, कान्वेंट सहित सरकारी स्कूलों के लिए हैं, ऐसे में कक्षा पांच तक के स्कूल 25 जनवरी को खुलने पर कडी कार्रवाई की जाएगी।
सुबह घना कोहरा
आगरा में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया हुआ है, वाहन रेंग रेंग कर चल रहे हैं, सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है। सुबह सर्दी और कोहरे के बीच बच्चे वैन, बस और अपने वाहनों से घर से स्कूल जाने के लिए निकलने लगे हैं।
आगरा में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बाद से मौमस का मिजाज बदला हुआ है, बारिश के बाद घना कोहरा छाने लगा है। गुरुवार को घना कोहरा छाने से द्रश्यता शून्य तक पहुंच गई, इससे वाहन रेंग रेंग कर चले। वहीं, कोहरे के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है, कोहरे में सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है। वे सुबह ठंड से ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। बुधवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया, यह सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। अधिकतम तापमान 21 4 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से दो डिग्री कम रहा।
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 23/01/19) 21.4
Departure from Normal(oC) -2
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 23/01/19) 12.4
Departure from Normal(oC) 4
7 Day’s Forecast
Date Min Temp Max Temp Weather
23-Jan 10.0 22.0 Partly cloudy sky
24-Jan 9.0 22.0 Partly cloudy sky
25-Jan 7.0 21.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
26-Jan 7.0 21.0 Mainly Clear sky
27-Jan 6.0 21.0 Mainly Clear sky
28-Jan 6.0 21.0 Fog or Mist
29-Jan 6.0 22.0 Fog or Mist