आगरालीक्स आगरा के लिए आने वाली और यहां से जाने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है, कुछ ट्रेनों में वेटिंग की टिकट भी नहीं मिल रहीं हैं। 20 अगस्त तक ट्रेनें फुल हैं।
आगरा से दिल्ली, भोपाल,मुंबई, पुणे कानपुर लखनउ जाने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल है, कुछ ट्रेनों में वेटिंग भी नहीं मिल रही है।
यह है वेटिंग का हाल
तमिलनाडु एक्सप्रेस में 15 से 20 अगस्त तक स्लीपर में 135 से 81 तक वेटिंग है। पंजाब मेल में स्लीपर क्लास में 15 से 20 तक लंबी वेटिंग है।
केरला एक्सप्रेस में 15 अगस्त को स्लीपर की वेटिंग 97 है। 18 अगस्त को 110 वेटिंग है। गोवा एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस, तेलंगाना एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस, भोपाल एक्सप्रेस में ज्यादातर श्रेणियों में सीट नहीं हैं।
बंगलूरू जाने वाली कर्नाटका एक्सप्रेस में भी वेटिंग 200 तक पहुंच गई है। आगरा होकर पुणे जाने वाली झेलम एक्सप्रेस में 15 से 21 अगस्त तक वेटिंग है। मरुधर एक्सप्रेस, अजमेर सियालदाह, निजामुद्दीन जबलपुर आदि में भी सीट नहीं है।